ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ संवाद करेंगे, लिहाजा भाजपा युवा मोर्चा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि 25 जनवरी को युवाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे, उस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 1000 युवाओं का लक्ष्य रखा गया है जो कि प्रधानमंत्री मोदी के युवा संवाद को सुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के का कहना है की इसके लिए युवा मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गयी है साथ ही कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।