ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक करते हुए अधिकारी को अहम दिशा निर्देश दिए। वही प्राधिकरण द्वारा नैनीताल शहर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को नगर पालिका को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि प्राधिकरण का कार्य सार्वजनिक शौचालय बनाने का था, लेकिन उसे चलाने का काम नगर पालिका द्वारा किया जाना है।

धार्मिक पर्यटन वाले क्षेत्रों में भी सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने को लेकर उनके द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि मानस माला मंदिर मिशन के तहत सभी मंदिरों के आसपास सार्वजनिक शौचालय बेहद जरूरी है, जिससे दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी एवम प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंदना सिंह, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह, टाउन प्लानर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।