हल्द्वानी – हल्द्वानी में आज तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और दुकानों में औचक निरीक्षण करते हुए वहां से मिठाइयों और खाने-पीने की सामग्रियों कि सैंपलिंग की है। प्रशासन और खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में भी हड़कंप मचा गया।

तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है। आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ कई रेस्टोरेंट में मिठाइयों और खाने पीने की सामग्रियों की सैंपलिंग की, उन्होंने बताया खाने-पीने की कई चीजों में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी गई है। इस पर तत्काल उनके द्वारा एक्सपायरी डेट और बनाने की तारीख अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ सफाई ठीक तरह से नहीं पाई गई, जिस पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। कमियां मिलने पर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।