मयूर सैनी/सचिन

हरिद्वार – बुधवार को हरिद्वार में हर की पैड़ी पर हुई बच्चे की मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की मौत एनीमिया यानी खून की कमी के कारण हुई थी।

आपको बता दे कि 24 जनवरी को हर की पैड़ी पर 7 साल के एक बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए बच्चे के परिजनों पर बच्चे की जान लेने का आरोप लगाया था।

हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी में डूबने से बच्चे की मौत नहीं हुई है। बल्कि खून की कमी मौत की वजह थी, पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया था।