हरिद्वार – गणतंत्र दिवस के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराया। इस दौरान रामदेव ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं बिहार में चल रही सियासी उठक पटक पर स्वामी रामदेव ने कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रवाद की मूल धारा में बहेंगे तो उनका राजनीतिक भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। देश में राजनीतिक शुचिता के लिए सभी राष्ट्रवादी विचारधाराओं को एक साथ आना चाहिए।