खटीमा (उधमसिंह नगर) – महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव की आराधना करते हुए उत्तराखंड वासियों एवं प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बनखंडी महादेव में बहुत श्रद्धा है जिसके चलते गए मुख्यमंत्री धामी बनखंडी महादेव के दर्शन करने के लिए अक्सर आते रहते हैं।
वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने उत्तराखंड की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अत्यधिक प्रेम होने की बात कहते हुए कहा कि पूरा उत्तराखंड प्रधानमंत्री का परिवार है, उन्होंने प्रदेश की पांचो सीटों पर जोरदार जीत का दावा भी किया।

