हरिद्वार – मोदी सरकार ने पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू कर दिया है। चुनाव से पहले सरकार का ये बड़ा कदम है। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतो ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

सीएए लागू होने के बाद साधु संतो ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान देशों में उपेक्षित हिंदु, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी समुदाय को भारत की नागरिकता मिलेगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर होने वाली प्रताड़ना पर रोक लगेगी। मोदी सरकार ने साहसिक कदम उठाकर सीएए लागू कर दिया है। अब अन्य देशों में शरणार्थी हिंदू फिर से भारत वापसी करेंगे और इस साहसिक कदम के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।