हरिद्वार – बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बेगम पुल पर डंपर कार की टक्कर से हुई दुर्घटना। हादसे में संजय सिंह की पत्नी, 2 बेटी और बेटे को भी आई गंभीर चोटें आई है, चारों का हरिद्वार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहारनपुर से वापस हरिद्वार लौट रहे थे संजय सिंह।
संजय सिंह की मौत की सूचना के बाद भाजपा में शोक की लहर है। पार्टी के नेताओं ने इस दुखद हादसे पर अपना शोक व्यक्त किया है।

