हरिद्वार – उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी और ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को वालंटियर बनाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
भारतीय मानक ब्यूरो की मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज में छात्र छात्राओं को उत्पादों की गुणवत्ता को समझने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता रैली भी निकाली।
सरिता त्रिपाठी ने बताया कि क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम के जरिए स्कूल कॉलेज में वालंटियर तैयार किए जाएंगे। ट्रेनिंग लेने के बाद ये छात्र अन्य छात्रों, स्थानीय लोगों और अपने रिश्तेदारों को जागरूक करने का काम करेंगे।

