हरिद्वार – चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद हरिद्वार में प्रशासन राजनीतिक बैनर और होर्डिंग हटाने में जुटा हुआ है। 48 घंटे के भीतर करीब 10 हज़ार बैनर होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट में प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में करीब 20 लाख मतदाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर वोट परसेंटेज 72 फीसदी रहा था। इस बार वोट परसेंटेज को बढ़ाकर 85 फ़ीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार सीमांत जिला है जिले की सीमाओं पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। इसको लेकर इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटर स्टेट मीटिंग की जा चुकी है।