हरिद्वार – हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार मौलाना जमील अहमद कासिम ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। बसपा नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे जमील अहमद ने कहा कि बसपा हरिद्वार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है।

वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरीश रावत के वोट कटवा और सुपारी किलर वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरीश रावत खुद और उनका बेटा और राहुल गांधी अपने क्षेत्र की सीटों पर चुनाव ना लड़कर दूसरी सीटों पर जाकर चुनाव लड़ते हैं। बहुजन समाज पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है और अपने संगठन के दम पर चुनाव लड़ती है।