हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के रानीमाजरा अड्डे पर स्थित एक निजी बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा में शिरकत करने पहुंचे। जनसभा में हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम धामी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पहले ही खत्म हो गई थी और बची कुची कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कांग्रेस नेताओं को बरसाती मेंढक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय में बाहर आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सीएम धामी ने ऐसे नेताओं को हमेशा के लिए गायब करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

