हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार की जनता से वोट के साथ ही आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।

हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, भाइयों और बहनों आपको मालूम है कि हमारी पार्टी का खाता चीज कर दिया गया है। संसाधन का हमारे पास पूर्णता अभाव है अगर आपके मन में मेरी मदद करने की भावना हो तो कृपया हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के चुनाव खाता में ₹100 या उससे अधिक क्षमता और श्रद्धा हो उतना आप वीरेंद्र रावत के उक्त खाता संख्या में डाल दीजिए ताकि हमारा चुनाव अभियान धन के अभाव में न रुक सके।