हरिद्वार – शनिवार को हरिद्वार में बैसाखी का स्नान होना है। इस अवसर पर दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। गंगा स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान की ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 16 जोन और 38 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है हरिद्वार में शुक्रवार रात से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस को गंगा स्नान में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है।