हरिद्वार – जंगल में आग लगने की घटनाओं को कम करने के लिए हरिद्वार में वन विभाग ग्रामीणों और वन गुर्जरों को जागरूक करने की मुहिम चला रहा है। वन विभाग के अधिकारी अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम चलाकर वन गुर्जरों और किसानों को आग के कारणों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही आग लगने के दौरान वन कर्मियों की मदद करने का आग्रह भी कर रहे हैं। शैलेंद्र सिंह नेगी, रेंज ऑफिसर ने दी जानकारी
गौरतलब है की गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। जिससे वन संपदा के साथ साथ जंगली जानवरों को भी काफी नुकसान होता है। हालांकि राहत की बात ये है की इस फायर सीजन में अभी तक हरिद्वार के जंगलों में आग की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन एहतियातन वन महकमा हर स्तर पर आग से बचाव की तैयारी में जुटा हुआ है।

