हरिद्वार – कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर बीजेपी आक्रामक है और जनता के बीच जाकर मेनिफेस्टो की कमियां गिनवा रही है। आज बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर कई सवाल उठाए।

मदन कौशिक ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण की बात कह रही है क्या कांग्रेस देश की जनता की संपत्ति का बंटवारा करना चाहती है। इसके साथ ही मदन कौशिक ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।