हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे और ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए बने रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया।इस दौरान सीएम धामी ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और उनसे भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सीएम धामी से मुलाकात के दौरान यात्रियों ने जय श्रीराम, हर हर महादेव और बद्री केदार के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर कई यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन सेंटर में व्यवस्थाओं में सुधार करने और लाइन में लगे यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन के स्लॉट भी बढ़ाए जाएंगे।

