हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा दशहरा के स्नान को लेकर बनाए गए ट्रैफिक प्लान भीड़ के आगे ध्वस्त नजर आई। हरिद्वार में हाईवे के साथ ही शहर की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। हाईवे पर गाडियां रेंगती नजर आई। हरिद्वार आए लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बड़ा दी। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी भारी ट्रैफिक के आगे बेबस नजर आए। वहीं बाहर से आने वाले लोगों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिद्वार में पहले कभी किसी स्नान पर्व पर ऐसा जाम नहीं देखा गया है।