हरिद्वार – लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान के बाद धर्मनगरी हरिद्वार के संतों में नाराजगी है। राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करते हुए संतों ने राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
बड़ा उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कहा की राहुल गांधी के इस बयान की वे निंदा करते हैं, उन्होंने कहा की हिंदू बाहुल्य इस देश में इस तरह की टिपण्णी हिंदुओं पर किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद ने कहा की राहुल गांधी का ये बयान हिंदुओं को ठेस पहुंचाने वाला है। राहुल गांधी इस तरह की बयानबाजी क्यों कर रहे हैं इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की इस बयान से संत समाज में काफी नाराजगी है।

