हरिद्वार – मानसून ने उत्तराखंड में अपनी दस्तक दे दी है। उत्तराखंड वन विभाग हर वर्ष मानसून के दौरान 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाता है।

इस महोत्सव के दौरान हर क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। हरिद्वार में भी विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में पीपल, बरगद,अर्जुन, हरेड़ा सहित कई पौधों को लगाया गया।

इस मौके पर एसडीओ संदीपा शर्मा व डब्लू डब्लू एफ प्रतिनिधि विक्रम सिंह तोमर ने लोगो को पर्यावरण जागरूकता के साथ ही वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया। वहीं वन महोत्सव के साथ ही वन प्रभाग द्वारा हरेला की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष एक लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।