हरिद्वार – “एक पेड़ मां के नाम” चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी सप्तऋषि मंडल हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्क में वृक्ष लगाए और आम जनमानस से पर्यावरण को हरा भरा रखने की अपील की।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्क में कई फलदार और हवादार वृक्ष लगाए। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने का जो आह्वान देश की जनता से किया है, वह आज फलीभूत होता दिख रहा है। आज देश का प्रत्येक वर्ग प्रधानमंत्री जी के उसे आह्वान से प्रभावित होकर वृक्षारोपण कर रहा है चारो तरफ वृक्ष लगाए जाने से न केवल पर्यावरण बल्कि हमारा शारीरिक जीवन भी स्वस्थ रहता है। वृक्ष एक ओर जहां ऑक्सीजन की पूर्ति करते हैं वहीं पर्यावरण को भी ठंडा और हरा भरा रखते हैं अतः सभी को एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाना चाहिए।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि हमारे जीवन में रिश्तों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी रिश्तों में मां का रिश्ता महत्वपूर्ण है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों से आह्वान किया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाएं उन्होंने कहा कि प्रकृति के सरंक्षण और इसे संजोए रखना हम सब का दायित्व है अतः हमारा पर्यावरण साफ सुथरा होगा तभी हम सांस ले पाएंगे।
इस मौके पर मंडल महामंत्री सप्तऋषि मंडल विक्की आडवाणी मंडल मंत्री केतन सहगल मंडल मंत्री करुण मदान दीपक शर्मा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदित्य झा कुणाल सिंह रोबिन कुमार विशाल कुमार भूषण सुनेजा ललित कुमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे

