जमशेदपुर (झारखंड)- एलजेपी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में जमशेदपुर साकची स्टील हाल में सतीश कुमार सिंह ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ली। झारखंड में संगठन को मजबूती देने में जुटी एलजेपी (रामविलास) में बड़ी संख्या में युवा और महिलाओं ने सदयता ग्रहण की है।

इसी क्रम में जमशेदपुर में सतीश सिंह के नेतृत्व में विभिन्न दलों से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने युवा नेता चिराग पासवान के कार्यशैली और पार्टी के नीति से प्रभावित होकर और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के कार्यशैली को देखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार झारखंडियों को लॉलीपॉप देने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओ, महिलाओ और गरीब वर्ग के भविष्य को अंधेरे की तरफ ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनावी माहौल का आगाज हो चुका है, हमारे साथी व कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हैं और सिर्फ और सिर्फ चुनावी बिगुल का इंतजार है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष बिलाल खान, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय, प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी पासवान, जिला अध्यक्ष जमशेदपुर, युवा नेता रवि चौबे, अंजनी पांडे, गणेश, संजीत, अश्विनी मिश्रा और अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद थे।



