हरिद्वार – 1 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की सदस्यता अभियान 2024 की संयुक्त मोर्चा कार्यशाला रुद्रांश बैंकट हॉल लक्सर रोड हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यशाला में पहुंच कर सभी मोर्चा के पदाधिकारीयो को संबोधित कर आगामी 2 सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में जिले भर से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए अजेय कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश भर में पार्टी के विस्तार में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाला राजनीतिक दल है, अधिकांश बूथों में कार्यकारी इकाइयां गठित हैं। सांसदों से लेकर पंचायत सदस्यों तक सबसे अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ और गौरवान्वित करने वाली सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सेवा ही संगठन मंत्र के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सामान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों को पालन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है अपितु राष्ट्र सेवा में अग्रसर रहने वाला एक सामाजिक दल है। सदस्यता अभियान ऐसे ही एक संगठनात्मक प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शीय सर्वव्यापी सर्वाग्रही बनाना है। हमें समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनना है। इस सदस्यता अभियान पर्व का शुभारंभ 2 सितंबर 2024 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में किया जाएगा। जिसमें 8800002024 पर मिस कॉल कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा का प्रमुख सदस्य 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक जो भाजपा के विधान की धारा 2 (संकल्प) धारा 3 (मूल दर्शन) और धारा 4 (निष्ठा) को स्वीकार करता हो वह प्राथमिक सदस्य बन सकता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यक्रम में आये सभी पदाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर अपने-अपने बूथों पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाएं। बूथ से लेकर प्रदेश तक मोर्चे और प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक इकाई का लक्ष्य विगत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले वोटो के अनुपात में होना चाहिए।
कार्यशाला का समापन करते हुए जिला संयोजक अनिल अरोड़ा ने सभी आए हुए पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक घर में जाकर पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करनी है और अभियान के पत्रक देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करानी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, रीता चमोली, तेलूराम प्रधान, दीपेंद्र चौधरी, राजकुमार अरोड़ा, मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनीष चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, एजाज हसन, रंजना चतुर्वेदी, देवेंद्र प्रधान, रोहन सहगल, महेंद्र धीमान, ऋषिपाल सिंह, राम सिंह बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, अनु कक्कड़ सचिन शर्मा, नकली राम सैनी, सचिन निश्चित, अरुण आर्या, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, पवनदीप, कमल प्रधान, तरुण कुमार, संजीव कुमार, रेनू शर्मा, मनु रावत, दर्शना सिंह, गौरव कुमार, जॉनी सिंह, नवजोत वालिया आदि उपस्थित रहे।

