हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने माँ गंगा की आरती और पूजन कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और ज़िला प्रभारी महिला मोर्चा रुची भट्ट ने कहा की भाजपा महिला हितेषी पार्टी है, आज पंचायत से ले कर संसद तक में महिलाओ को हक़ देने का कार्य भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा की अब महिलाओ को बराबरी का हक़ चाहिए और ये हक़ केवल भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहाँ मिल भी रहा है।
गंगा पूजन के अवसर पर ज़िला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने कहा की मैं समाज की शोषित एवम् वंचित महिलाओं को मुख्यधारा मे लाने का कार्य करूँगी और उनके हको की आवाज़ सरकार तक ले कर जाऊँगी। उन्होंने कहा की भाजपा ने महिलाओ को 33 प्रतिशत का अधिकार दिया है, उज्ज्वला योजना दी है और प्रदेश की सरकार भी महिलाओ के उन्नत भविष्य के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आज महिलाए खुल कर भाजपा सरकार में अपने हक़ से कार्य कर ख़ुद के परिवार और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार मे ही महिलाएँ सुरक्षित रह सकती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा की उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड और अन्य प्रदेश में जब जब अन्य दलो को सरकार रही है महिलाओ पर अत्याचार हुए है और अपराध बढ़े हैं। आज जहां जहां भाजपा की सरकार है देर रात में भी महिलाएँ आराम से आना जाना कर पाती हैं और बड़े बड़े अपराधी या तो जेलो में है या फिर भाजपा सरकार वाले प्रदेश को छोड़ कर भाग गए है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेक योजना आज महिलाओ के कल्याण के लिए चलाई हुई है और कई पुरस्कार प्रदेश की वीरांगनाओ के नाम पर रखे हैं।
गंगा पूजन मे मुख्य रूप से महिला आयोग की सदस्य कमला जोशी, ज़िला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, रवीन्द्र राठौर, ज़िला महामंत्री प्रीति गुप्ता, कामिनी सड़ाना एड राजकुमार, गोमती मिश्रा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवालिक नगर रीना तोमर, सरोज जाखड़ मंजु सिंह व अर्चना आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

