हरिद्वार – हरिद्वार में महिला साध्वी ने एक व्यक्ति पर अपने साथ दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। साध्वी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। साध्वी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कनखल स्थित आश्रम के ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने के लिए महिला साध्वी की अश्लील वीडियो बना ली और फिर उस वीडियो के सहारे डराने धमकाने लगा। लेकिन जब महिला साध्वी ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया तो उसने पहले से बनाई हुई अश्लील वीडियो वायरल कर दी।
सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

