हरिद्वार – गंगोत्री धाम से 1100 लीटर गंगाजल लेकर चली गंगा कलश यात्रा आज हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार में मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद गंगा कलश यात्रा नेपाल के लिए रवाना हो गई। कई पड़ावों को पार करने के बाद यह यात्रा 11 नवंबर को नेपाल पहुंचेगी और नेपाल में गंगोत्री धाम के गंगाजल से पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने बताया कि प्राचीन काल से गंगोत्री धाम के गंगाजल से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का जलाभिषेक होता आ रहा है। वहीं महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि नेपाल की तर्ज पर भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

