हरिद्वार – 3 नवंबर को डॉयल 112 हरिद्वार के माध्यम से श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि उमेश्वर धाम के पास एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव सडक किनारे पडा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किये।

पुलिस ने मृतक की पहचान गोपाल जनपद सम्भल उ0प्र0, हाल निवासी- ग्राम कांगड़ी के रूप में की। मृतक के भाई नीरज कुमार की लिखित तहरीर पर थाना श्यामपुर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा मु0अ0सं0-124/2024 धारा 103(1) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी, एसपी क्राइम एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कप्तान द्वारा एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी देते हुए सीओ सिटी जूही मनराल की लीडरशिप में टीमें गठित की गईं एवं विवेचना थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा को प्रदान करते हुए घटना के शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।

पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि शराब पीने के चलते मृतक की अपनी पत्नी से अनबन रहती है। वहीं इलैक्ट्रोनिक एवं डिजिटल डाटा एकत्र करने पर प्रकाश में आया कि 2 नवंबर की सुबह 3 व्यक्ति मो0सा0 पर कांगड़ी शराब के ठेके पर आते हुये दिखाई दिये। उक्त बाइक सवार युवकों में मृतक गोपाल भी सम्मिलित था जिससे अन्य दो व्यक्तियो की बहस बाजी व खींचातानी होना सामने आया। ठेका कर्मचारीगण से पूछताछ में मृतक से झगड़ रहे युवकों की पहचान रविन्द्र व मोहित के रुप में हुई। दोनों ही युवक शराब पीने के आदी थे। प्रकाश में आए दोनों संदिग्धों की तलाश में 5 नंबर को थाना श्यामपुर पुलिस को मिले इनपुट पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कांगडी से पकड़ लिया।

पुलिस टीम –
1- CO जूही मनराल
2- S.O. श्यामपुर नितेश शर्मा
3- S.I. विक्रम सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी चण्डीघाट)
4- SI अंजना चौहान
5- ASI इरशाद
6- ASI रणजीत चौहान
7- HC अनिल कुमार
8- C. सुशील चौहान
9- C. राजेंद्र नेगी
10- C. रमेश सिंह
11- C. अनिल रावत
12- C. वसीम (CIU हरिद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *