हरिद्वार – गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचा जंगली हाथी। सुबह के वक्त विश्वविद्यालय परिसर में चहल कदमी करता दिखाई दिया हाथी। जंगली हाथी को देख कर्मचारी और छात्र सहमे। मॉर्निक वॉक पर निकले लोगों भी भय दिखाई दिया। वन विभाग हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों में आने से रोकने में नाकाम दिखाई दे रहा है। वहीं जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी लगातार दस्तक दे रहा है।

