हरिद्वार – उत्तराखंड में मदरसों की जांच की बात मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराई है। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गृह विभाग और अल्पसंख्यक विभाग को प्रदेश में संचालित सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि मदरसों के रिकॉर्ड के साथ ही उनमें पढ़ने वाले छात्रों की भी जांच की जाएगी और अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंदर पुरी ने भी मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है। रविंद्र पुरी ने कहा कि लव जिहाद, थूक जिहाद जैसे जिहाद चलाए जा रहे हैं इन सभी पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने धर्म गुरुओं से आगे आकर लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।

