हरिद्वार – प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी होना बाकी है। वहीं हरिद्वार नगर निगम मेयर सीट पर बीजेपी की ओर से कई दावेदारों ने पार्टी के बड़े नेताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 58 राजा गार्डन के निवर्तमान पार्षद लोकेश पाल की पत्नी अंजू पाल ने भी नगर निगम मेयर सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक विधायक आदेश चौहान के समक्ष अंजू पाल ने मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की है। अंजू पाल पूर्व में ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ी हैं। वर्तमान में महिलाओं को समूह के रूप में लेकर चलने के लिये महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन भी करती हैं। वहीं वार्ड नंबर 58 से लोकेश पाल निवर्तमान पार्षद है। क्षेत्र के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

