हरिद्वार – हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में जनपद में अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा है। छापेमारी के दौरान 5 महिलाएँ और 2 पुरुषों को पकड़ा है।

वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ0सं0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

पुलिस टीम –
1 उप निरीक्षक राखी रावत
2 एएसआई देवेंद्र
3 हे0का0 राकेश (AHTU)
4 का0 जयराज (AHTU)
5 का0 105 मुकेश (AHTU)
6 म0का0 272 शशिबाला (AHTU)
7 म0का0 451 गीता देवी (AHTU)
8 म0हे0का0 उमा सिरोहा (थाना सिडकुल)
9 का0 152 विपिन कैंथोरा
10 का0 चालक दीपक चंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *