Oplus_16908288

हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर विधान सभा के शिवालिक नगर पालिका के इंद्रलोक कालोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सह–प्रभारी बनाए जाने व भारतीय जनता पार्टी के आई टी संयोजक जनपद हरिद्वार उमेश पाठक को तरुण शुक्ल पूर्व सैनिक सदस्य जिला सोशल मीडिया हरिद्वार के संयोजन व रमेश पाण्डेय व हरिनारायण त्रिपाठी के सह संयोजन में शिवालिक, इंद्र लोक नेहरू नगर, नवोदय नगर, सुभाष नगर और रामधाम के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इंद्र लोक कालोनी के शिव मंदिर मे पूजन आरती कर पटका , माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में उपस्थित शशिभूषण, विनोद त्रिपाठी, मनोज शुक्ल सुनील गुप्ता , संदीप शुक्ल शिवनाथ तिवारी अर्चना झा, सपना पंडित व अन्य गणमान्य जनो ने अपने सम्बोधन में विकास तिवारी व उमेश पाठक को भारतीय जनता पार्टी मे मिले दायित्व के लिए उत्साहपूर्वक खुशी व्यक्त की तथा स्थानीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। विकास तिवारी व उमेश पाठक ने सभी क्षेत्रवासियों को हर संभव सहयोग का अश्वासन दिया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में शशिभूषण पांडेय, विनोद त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, राज तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, रवि चंद्र मिश्र, मनोज मिश्र, अनिल वशिष्ठ, विवेक तिवारी, अनिल शर्मा, श्याम चरण शुक्ल, सुनील गुप्ता, शिवनाथ तिवारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, अंजनी चौबे, संदीप शुक्ल, पवन सिंह, जितेंद्र शुक्ल, अर्चना झा, सपना पंडित व माया सिंह व मंदिर कमेटी के पंडित व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिव मंदिर प्रांगण शिव जय जय कार के साथ में विकास तिवारी जिंदाबाद, उमेश पाठक जिंदाबाद व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारो से गुंजायमान रहा। विकास तिवारी व उमेश पाठक ने मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी की प्रसंशा की। कहा कि अपनो के प्यार के साथ साथ भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक तरुण शुक्ल ने सभी उपस्थित गणमान्य जन का गरिमापूर्ण उपस्थित व सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *