हरिद्वार – दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर के प्रांगण में विद्यालय की विशेष सभा के अंतर्गत दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। दशहरा उत्सव का आयोजन विशेष कर जूनियर कक्षा से लेकर तीन तक के बच्चों द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कक्षा एक के बच्चों द्वारा दशहरे के बारे में संदेश दिया गया कि हमें हमेशा भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ही रावण के मुखौटे द्वारा दंभ, क्रोध, काम, आलस को त्याग करने का संदेश दिया गया। अपने भीतर के रावण को मारने के लिए सभी बच्चों को संदेश दिया गया अर्थात इस त्यौहार पर हमें अपने भीतर की बुराइयों को नष्ट करना चाहिए और अच्छा बनने का प्रयास करना चाहिए। कक्षा एक तथा कक्षा दो के बच्चों द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा सीता माता का अभिनय किया गया।

प्रेप जूनियरए प्रेप मिडिल तथा प्रेप सीनियर के बच्चों द्वारा कविता तथा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राम भजन और राम के आदर्शों को लेकर भी सुंदर प्रस्तुतियां तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दोहों और चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कक्षा तीन के बच्चों द्वारा भव्य डांडिया प्रस्तुत किया गया। अंत में रावण का पुतला जलाया गया जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमें अपने भीतर हमेशा बुराइयों का अंत करना चाहिए तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए।

अंत में दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने कहा हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। अपने भीतर, दंभ आलस, क्रोध को जन्म नहीं लेने देना चाहिए तथा समाज के लिए एक अच्छा नागरिक बनना चाहिए। इस सुंदर संदेश के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *