हरिद्वार – अखिल भारतीय उदासीन सम्प्रदाय संगत के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मेंद्र दास महाराज ने कहा कि हाईकोर्ट के श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के लापता कोठारी महंत मोहनदास महाराज के लापता होने की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का स्वागत करते हुए जांच शीघ्र पूरी करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमहंत धर्मेद्र दास महाराज ने कहा कि अखाड़ें की जमीनों पर कब्जा करने के लिए कुचक्र रचे जा रहे हैं। असमाजिक तत्वों के प्रवेश के कारण अखाड़े में विघटन हो रहा है। अखाड़े की जमीन बेचने का अधिकार किसी को नहीं है। बावजूद इसके जमीनें बेची जा रही हैं। संत का चोला पहनकर माफिया अखाड़े में प्रवेश कर चुके हैं। जमीन बचाने की कोशिश करने पर माफिया परेशान करते हैं।

श्रीमहंत धर्मेन्द्र दास महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उदासीन सम्प्रदाय के 15 के लगभग संत अभी तक लापता हुए हैं, उन्होंने बताया कि कोठारी महंत मोहनदास महाराज वर्ष 2017 में लापता हुए थे। जिनकी गुमशुदगी कनखल थाने में दर्ज हुई थी। उन्होंने कहा कि वह अखाड़े की परम्परा, मर्यादा और संतों की रक्षा के लिए आखिरी दम तक अपनी आवाज बुंलंद करते रहेंगे और माफियाओं को बेनकाब करके रहेंगें।

प्रैसवार्ता में महंत सुखदेव मुनि व महंत अभिषेक मुनि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *