हरिद्वार – जापान के संत आदित्यानंद पुरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्रांगण में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के तत्वावधान में उनका पट्टाभिषेक किया गया। विभिन्न संत महात्मा, अखाड़ों के प्रतिनिधि, विद्वान आचार्य एवं सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थित में वैदिक रीति रिवाज चादर विधि संपन्न हुई।
पट्टाभिषेक कार्यक्रम में मौजूद सभी अथिति साधु संतों ने चादर विधि के अनुसार स्वामी आदित्यानंद पुरी को चादर ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्रपुरी की मौजूदगी में पुष्प वर्षा तथा वैदिक मंत्रोचारण के बीच उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया। महामंडलेश्वर बनने बाद संत आदित्यानंद पुरी को महामंडलेश्वर आदित्यानंद गिरी के नाम से जाना जाएगा। बता दे कि एक महीने पहले जापान के ही संत और उद्यमी बाला कुंभ पुरी को भी निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था।

