हरिद्वार – अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। हरिद्वार में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा पैदल मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत भी शामिल हुए।
हरीश रावत ने कहा कि सरकार क्या इतनी लाचार है कि एक नारी के सम्मान के लिए कुछ नहीं कर सकती। अगर सरकार ऐसा कहती है तो हम जरूर विचार करेंगे। शिव मूर्ति चौक से हर की पैड़ी तक निकाली गई पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की।

