हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर आज हरिद्वार के दौरे पर रहे। अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। युवा सम्मेलन का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन आश्रम में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और युवा शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ईडी जांच प्रकरण में मुख्यमंत्री ने बाधा डालने का काम किया है। इससे पता चलता है कि बंगाल में सब कुछ ठीक नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी किए जाने का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस एकमात्र ऐसी राजनीतिक दल है जो गरीब के नाम की राजनीति करती है और गरीब को राहत देने का विरोध करती है।

