हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर आज हरिद्वार दौरे पर रहे। अनुराग ठाकुर हरकी पैडी पर सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री गंगा सभा पदाधिकारियों द्वारा गंगाजली, प्रसाद एवं चुनरी भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि, सचिव शैलेश गौतम, सचिव वीरेंद्र कौशिक, सचिव उज्ज्वल पंडित, सदस्य अभय त्रिपाठी आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *