हरिद्वार – कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीनियर नेता प्रीतम सिंह आज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के कनखल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ प्रीतम सिंह ने काफी देर तक संवाद किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनावो में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा और 2027 में बदलाव होने का दावा किया।
वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी अंतर विरोध साफ नजर आता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री संसद में अवैध खनन के मामले को उठाते हैं, और भी अलग-अलग मौकों पर भाजपा नेता सरकार के खिलाफ बयान बाजी करते हुए नजर आते हैं।
प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले की हकीकत सबके सामने आनी चाहिए, उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

