हरिद्वार – गृहमंत्री अमित शाह की हरिद्वार के बैरागी कैंप में 7 मार्च को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। विधायक मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा के सभी चारों मंडल के द्वारा आयोजित तैयारी बैठक में यह बात कही। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं को 12000 की संख्या का लक्ष्य दिया गया है जिसमें चारों मंडलों में रैली के मंडल संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। कनखल मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सप्त ऋषि मंडल में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट अंबेडकर मंडल में जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर और मध्य हरिद्वार मंडल में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी को रैली संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के सभी पार्षदों को भी अपने-अपने वार्डों में तैयारी बैठक आयोजित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि देश के गृहमंत्री और भारत के लोकप्रिय नेता अमित शाह का मार्गदर्शन हमको मिलने जा रहा है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाना की आवश्यकता है और जनसभा को सफल बनाने के लिए वार्ड वार बैठके आयोजित की जाएगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि 5 मार्च को हरिद्वार विधानसभा के चारों मंडलों के अलग-अलग तैयारी बैठके आयोजित की जाएगी और रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

तैयारी बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, किशन बजाज, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध भाटी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, पीएस गिल पार्षद दीपक शर्मा, ललित रावत, आकाश भाटी, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *