हरिद्वार – हरिद्वार जिले में बीजेपी ने संगठन का विस्तार किया है। जिला संगठन ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा में 17 नए पदाधिकारी शामिल किए हैं।

जिला भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान ने नई टीम से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का आग्रह किया। भाजयुमो की नई टीम में चार उपाध्यक्ष दो महामंत्री समेत अन्य पदों पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *