हरिद्वार – पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुरातन छात्राओं, पूर्व प्रधानाचार्यों और पूर्व शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया। वार्षिक उत्सव में पूर्व छात्राएं बड़ी तादाद में शामिल हुई।
इस अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए ताकि पॉलिथीन का प्रयोग ना हो और नमामि गंगे के तहत गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा का कहना है कि इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत शिक्षा के पूर्व निर्देशक शिक्षाविद एवं शिक्षा संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ आनंद कुमार भारद्वशिक्षाविद कि पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की पहचान उनकी कर्मठ प्रधानाचार्य पूनम राणा के व्यक्तित्व के कारण हो रही है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और यह विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के विकास का काम करता है।

