हरिद्वार – चार धाम यात्रा 2026 के लिए आज से कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड का काम शुरू हो गए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में हरिद्वार के एआरटीओ ऑफिस में ग्रीन कार्ड कैंप की शुरुआत की गई।

परिवहन मंत्री ने रिमोट के जरिए ऑनलाइन ग्रीन कार्ड के लिए एप्लीकेशन सबमिट की। दरअसल चार धाम यात्रियों को यात्रा के लिए ले जाने वाले कमर्शियल वाहनों की जांच परख के बाद उन्हें परिवहन विभाग के द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्यक्रम में तमाम ट्रैवल कारोबारी और चार धाम यात्रा के ड्राइवर भी शामिल हुए।

मंच से संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी ट्रेवल्स कारोबारियों और ड्राइवरों से चार धाम यात्रियों से सम्मान और प्रेम पूर्वक व्यवहार करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *