हरिद्वार – धर्मेंद्र चौधरी लगातार दूसरी बार हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने हैं, जबकि सूर्यकांत बेलवाल इस बार महामंत्री चुने गए हैं। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री और पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी है। इसी क्रम में आज हरिद्वार प्रेस क्लब में जल संस्थान के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी के नेतृत्व में सी द्वाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सैनी, जगदीश शर्मा, अमित कुमार, हर्षित यादव केमिस्ट,
अमित गोयल वाकर रजा नत्थीसिंग, बिष्ट आदि पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

