मयूर सैनी
हरिद्वार – ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 8 अप्रैल को ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को पकड़ा।
टीम ने सलेहा बेगम नाम की इस बांग्लादेशी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद किया है। महिला एक व्यक्ति के साथ स्वीटी नाम बदलकर रह रही थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका असली नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला, बांग्लादेश है। पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर महिला ने वर्ष 2023 में सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की बात पर महिला भारत आई। भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रही। कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये। महिला ने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए। पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस टीम ज्वालापुर –
1- प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी
2- उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल (प्रभारी चौकी बाजार)
3-महिला उप निरीक्षक सोनल रावत
4-कांस्टेबल मनोज डोभाल
5-कांस्टेबल देवेंद्र कुमार
पुलिस टीम L.I.U.-
1-उप निरीक्षक सुरेश शाह
2-हेड कांस्टेबल मंशा राम

