हरिद्वार – भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष देशभर में भारतीय शिक्षा बोर्ड संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। परिणामों में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पर जाकर कुछ जरूरी जानकारी देकर जान सकते हैं।

कक्षा 10 में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान अश्मिता बसनेट (485/500, 97.00%), आचार्यकुलम, कुमारिकाता, असम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रियंम चक्रवर्ती (463/500, 92.60%), आचार्यकुलम, चिरांग, असम तथा तृतीय स्थान एंजेल (462/500, 92.40%), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड को प्राप्त हुआ। विषयवार परिणाम में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान में अश्मिता बसनेट (97, 97, 96), आचार्यकुलम, कुमारीकट्टा , असम से रहीं, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ज्विशामत बसुमतारी (99), आचार्यकुलम, चिरांग, असम, सूचना प्रौद्योगिकी में रमाशीष (92), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड; हिंदी में एंजेल (94), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड से अव्वल रहीं। संस्कृत में प्रगति सिन्हा, रुचि कुमारी एवं वैष्णवी पंचोली (100/100), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड से रहीं। सामाजिक विज्ञान में अश्मिता बसनेट एवं सेविका देवी (97), आचार्यकुलम, कुमारीकट्टा, असम से शीर्ष स्थान पर रहीं। पेंटिंग में माधवी त्यागी (99), विकास ग्लोबल स्कूल, सिमरौली, हापुड़, उत्तर प्रदेश; तथा पंजाबी में सपना (84), शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीगंगानगर, राजस्थान से रहीं। असमिया में बर्निल कश्यप, सुबदीप देबनाथ एवं प्रिया बैश्य (93), आचार्यकुलम, चिरांग, असम तथा बोडो में सुजुमा ब्रह्मा (79), आचार्यकुलम, चिरांग, असम से रहीं।

कक्षा 12 में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान मल्लिका दास (481/500, 96.20%), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रिया (474/500, 94.80%), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड तथा तृतीय स्थान अंशिका चौहान (473/500, 94.60%), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड को प्राप्त हुआ। विषयवार परिणाम कंप्यूटर साइंस में मल्लिका दास (93), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, अंग्रेजी में काशिश यादव (95), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड, इतिहास में दीक्षित्ता मौर्य (96), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, हिंदी में अनुष्का सिंह (99), पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्पेनिश एवं संस्कृत में ज्योति देवासी (90, 99), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड से रहीं। पेंटिंग में आस्था सिंह पटेल (100/100), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड से रहीं। अर्थशास्त्र में वेद भानु प्रधान (90), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड तथा । संगीत में अमन देवी एवं स्यामिन पौडेल (99), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड तथा योग में अंशिका चौहान एवं श्रद्धा जायसवाल (99), पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड से रहीं।

भारतीय शिक्षा बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बोर्ड ने विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। बता दें कि भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से 5 से 29 मार्च तक देश भर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से बोर्ड ने तुरंत मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी। जिससे त्वरित गति से परिणाम 10 वीं और 12 वीं का आज सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *