मयूर सैनी
हरिद्वार – जिला बिजनौर निवासी प्रियांशु ने 27 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता राजवीर सिंह की हत्या करने के सम्बन्ध में कोतवाली बहादराबाद में तहरीर दी थी, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से 27 अप्रैल की सुबह के समय मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक अज्ञात को जिला अस्पताल हरिद्वार के मोर्चरी मे भर्ती कराया गया। जिसकी शिनाख्त परिजनो के द्वारा की गयी।
पुलिस जांच में सामने आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास से एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ कर पूछताछ की, तो संदिग्ध ने पूरी कहानी बयान कर दी।
संदिग्ध ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध है वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतक राजबीर की डर से प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने से मना करने पर उसने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। मृतक एवं आरोपियों की पहले से जान पहचान थी दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे, मृतक की लड़की शादीशुदा थी आरोपी उसका उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करना चाहता था जो मृतक को मंजूर नहीं था।
26 अप्रैल की शाम को अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पास खेत में छोटेलाल के साथ मिलकर राजबीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई।
पुलिस ने मौके से पंकज को तथा उसकी निशानदेही पर छोटेलाल को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*
पुलिस टीम बहादराबाद –
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
व0उ0नि0 मनोज गौरोला
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट प्रभारी चौकी बाजार
कानि0 बलवंत सिंह
कानि0 नितुल यादव
कानि0 विकास थापा
कानि0 मुकेश नेगी
कानि0 वीरेन्द्र चौहान
कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल अरुण चमोली
थाना सिडकुल –
उपनिक्षक अजय शाह थानाध्यक्ष सिडकुल
कांस्टेबल राजेश थाना सिडकुल
सी0आई0यू0 हरिद्वार-
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह
उ0नि0 ऋतुराज सिंह
कानि. दीप गौड
कांस्टेबल उमेश
कांस्टेबल वसीम
कांस्टेबल हरवीर
फिल्ड यूनिट टीम-
कानि. अनिल चौहान,
कानि. विनय भट्ट

