हरिद्वार – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न हरिद्वार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के पधारिकारी व कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पश्चिम बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जंगल राज को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने इसके लिए बंगाल के लोगों का आभार व्यक्त किया।

