हरिद्वार, 25 मई – राष्ट्र सेविका समिति, तरुणी विभाग हरिद्वार द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कनखल में पोक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य बालिकाओं को यौन शोषण से बचने एवं उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

मुख्य वक्ता एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई ने पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। यह अधिनियम 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए है। इसमें छेड़खानी व यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता की पहचान गुप्त रखकर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा साइबर क्राइम, ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड की जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को सोशल मीडिया का सीमित व सही उपयोग करने की सलाह दी।

प्रधानाचार्य आस्था जैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से बालिकाओं को सही व गलत की पहचान होती है और सही निर्णय लेने में सहायता मिलती है। उपस्थिति शिविर में एडवोकेट प्राची गुप्ता, एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई, प्रधानाध्यापिका आस्था जैन,राष्ट्र सेविका समिति की सह नगर कार्यवाहिका डॉक्टर प्रियंका शर्मा उपस्थित रहे व अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बालिकाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं व समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *