मयूर सैनी
हरिद्वार, 30 जून – हरिद्वार के श्यामपुर में पुलिस ने नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है, इस गिरोह के पास से पुलिस को करीब 52 हज़ार की वैल्यू के नकली नोट, प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
एसपी क्राइम निशा यादव ने जानकारी दी कि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और जांच आगे बढ़ाई तो नकली नोट के इस कारोबार का खुलासा हुआ। पकड़े गए 2 आरोपी यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक आरोपी श्यामपुर क्षेत्र के लालढांग का रहने वाला है। लालढांग में ही नकली नोटों की छपाई का काम किया जा रहा था।

